जबलपुर से मुंबई, पुणे और बांद्रा के लिए बड़ी सौगात, तीन स्पेशल ट्रेनें अब बनी नियमित एक्सप्रेस
मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी

जबलपुर से मुंबई, पुणे और बांद्रा के लिए बड़ी सौगात, तीन स्पेशल ट्रेनें अब बनी नियमित एक्सप्रेस
जबलपुर, यश भारत। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत और सुविधा की खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय ने लंबे समय से स्पेशल के रूप में चल रही तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में मंजूरी दे दी है। इससे मध्यप्रदेश के जबलपुर और रीवा क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई, पुणे और बांद्रा जैसे बड़े शहरों तक यात्रा करना अब और आसान हो जाएगा।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भोपाल में जनवरी 2026 में हुई बैठक के निर्णय के आधार पर इन ट्रेनों का नियमितीकरण किया गया है।

रीवा-सीएसएमटी एक्सप्रेस अब बनेगी नियमित ट्रेन
02187/02188 रीवा-सीएसएमटी TOD स्पेशल को अब 20154/20153 रीवा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा।
फ्रीक्वेंसी: साप्ताहिक
रीवा से प्रस्थान: गुरुवार
सीएसएमटी से प्रस्थान: शुक्रवार
मुख्य स्टॉपेज: सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, दादर
जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस को भी मिली स्थायी पहचान
02132/02131 जबलपुर-पुणे TOD स्पेशल को अब 20161/20162 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया गया है।
फ्रीक्वेंसी: साप्ताहिक
जबलपुर से प्रस्थान: रविवार
पुणे से प्रस्थान: सोमवार
मुख्य स्टॉपेज: मदन महल, नरसिंहपुर, इटारसी, हरदा, भुसावल, मनमाड, अहमदनगर, दौंड
जबलपुर-बांद्रा एक्सप्रेस भी अब नियमित सेवा में
02133/02134 जबलपुर-बांद्रा (T) स्पेशल को अब 20163/20164 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा।
फ्रीक्वेंसी: साप्ताहिक
जबलपुर से प्रस्थान: शुक्रवार
बांद्रा से प्रस्थान: शनिवार
मुख्य स्टॉपेज: नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भोपाल (संत हिरदाराम नगर), उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, बोरीवली
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
स्पेशल ट्रेनों की अनिश्चितता खत्म, अब नियमित टाइम टेबल
रिजर्वेशन और प्लानिंग में आसानी
मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी
लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी और विश्वसनीय सुविधा रेल मंत्रालय ने पश्चिम मध्य रेलवे, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे को निर्देश दिए हैं कि इन ट्रेनों को जल्द से जल्द लागू किया जाए, व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और सभी व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों का उद्घाटन विशेष सेवा के रूप में भी किया जा सकता है।







