भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल एक्सप्रेस में आग के अलार्म से सहमे यात्री पटरियों पर कूदे, टला बड़ा हादसा

भोपाल एक्सप्रेस में आग के अलार्म से सहमे यात्री पटरियों पर कूदे, टला बड़ा हादसा

​भोपाल, यश भारत।भोपाल एक्सप्रेस के बी-2 कोच में शनिवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चेतक ब्रिज के पास अचानक फायर अलार्म बज उठा। कोच में धुएं और जलने की बदबू से घबराए यात्री ट्रेन रुकते ही पटरियों पर कूद गए। हालांकि, बाद में जांच में सामने आया कि अलार्म किसी शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि वायरिंग में फंसे एक चूहे के जलने के कारण बजा था।

​रात 10:45 बजे मची चीख-पुकार
ट्रेन भोपाल स्टेशन से रवाना ही हुई थी कि रात करीब 10:45 बजे चेतक ब्रिज के पास बी-2 कोच के सेंसर ने धुएं को भांप लिया। सिस्टम से किचन एरिया में आग लगने का ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट होते ही यात्री दहशत में आ गए। धुएं के कारण कोच में सांस लेना मुश्किल हो रहा था, जिससे यात्री आपातकालीन स्थिति मानकर नीचे उतर आए।

​पटरी पर मालगाड़ी और चलती ट्रेन के बीच फंसे यात्री
दहशत का आलम तब और बढ़ गया जब यात्री पटरियों पर खड़े थे और उसी दौरान दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी आने की सूचना मिली। इसी बीच रुकी हुई भोपाल एक्सप्रेस भी अचानक आगे बढ़ने लगी। अंधेरे में पटरियों पर भागते यात्री गिरते-पड़ते बचे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

​जांच में मिला मृत चूहा
भोपाल स्टेशन पर ट्रेन को करीब आधा घंटा रोककर तकनीकी टीम ने गहन जांच की। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पैनल की वायरिंग में एक चूहा फंसकर मर गया था, जिसके जलने से धुआं उठा और अलार्म सक्रिय हो गया। स्थिति स्पष्ट होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button