जबलपुरमध्य प्रदेश

जिला न्यायालय परिसर में धमाके से हड़कंप, सीजेएम कोर्ट के सामने फटी संदिग्ध वस्तु; सीसीटीवी खंगालने के निर्देश

जबलपुर। जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट नंबर 2 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के कक्ष के ठीक सामने अचानक जोरदार धमाका हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और वहां मौजूद अधिवक्ताओं के अनुसार न्यायालय परिसर के भीतर फटने वाली यह वस्तु बम जैसी प्रतीत हो रही थी, जिसके फटते ही पूरे परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

04 15
बताया जा रहा है कि धमाका न्यायाधीश के कक्ष के बेहद करीब हुआ, जिससे कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिवक्ता और न्यायालय स्टाफ तुरंत बाहर निकल आए और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।
इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस स्थान पर धमाका हुआ वह कोर्ट परिसर का संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के रजिस्ट्रार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

02 21

इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे मामले की जानकारी ली।
फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है और मामले की आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

(खबर अपडेट की जा रही है…)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button