तेज रफ्तार हाईवा ने खड़े ट्रकों को मारी टक्कर, बाईपास पर लगा लंबा जाम
गेहूं से भरा ट्रक क्षतिग्रस्त, पुलिस को देर तक नहीं लगी भनक

जबलपुर, यशभारत। शहर के धनवंतरी नगर बाईपास स्थित नागपुर रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। खनिज सामग्री (माइनिंग) से लदे एक अनियंत्रित हाईवा ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माइनिंग सामग्री से भरा हाईवा क्रमांक MP 11 H 0622 नागपुर रोड की ओर से आ रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में जा घुसा। इनमें से एक ट्रक क्रमांक MP 20 HB 6342 खाली था, जबकि दूसरा ट्रक क्रमांक MP 20 HB 8774 गेहूं की बोरियों से भरा हुआ था। टक्कर के बाद गेहूं से लदे ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाईपास मार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। क्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त निगरानी और यातायात नियंत्रण की मांग की है।







