जबलपुरमध्य प्रदेश
मुकादम गंज में खड़े ऑटो में लगी आग, बड़ा हादसा टला
दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई

जबलपुर,यशभारत। शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मुकादम गंज में दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ऑटो धू-धू कर जलने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही मिनटों में तेज लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन का बड़ा हिस्सा जल चुका था।
गनीमत रही कि घटना के समय ऑटो में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।







