भोपाल

आपसी विवाद में जमकर खूनी संघर्ष: एक ने सिर फोड़ा, दूसरे ने ब्लेड से हमला किया

आपसी विवाद में जमकर खूनी संघर्ष: एक ने सिर फोड़ा, दूसरे ने ब्लेड से हमला किया
​भोपाल, यशभारत। राजधानी के  गौतम नगर थाना क्षेत्र के जेपी नगर इलाके में शनिवार देर रात दो युवकों के बीच हुए आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया, जिसमें एक युवक का सिर कांच की बोतल से फोड़ दिया गया, वहीं दूसरे को ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस-केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आम रोड जेपी नगर निवासी हरिनारायण यादव (28) का पड़ोसी सोनू पंथी (27) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
​हरिनारायण यादव (पिता दौलतराम) ने सोनू पंथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि सोनू ने रास्ता रोककर आड़ीबाजी की और उसके सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हरिनारायण ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
​वहीं, सोनू पंथी (पिता प्रेमकिशोर) ने हरिनारायण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि हरिनारायण ने उसे गाली-गलौज दी और ब्लेड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
​गौतम नगर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चूंकि दोनों पक्षों ने मारपीट और हमला किया था, इसलिए हरिनारायण यादव और सोनू पंथी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button