इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पिता की डांट से आहत 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Table of Contents

पिता की डांट से आहत 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां पिता की डांट से नाराज होकर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह घटना सिरोल थाना क्षेत्र के टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शिवानी पाल नाम की छात्रा मोबाइल फोन चला रही थी, इसी बात को लेकर उसके पिता लखपत पाल ने उसे डांट दिया। डांट से आहत शिवानी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

काफी देर तक जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। पिता ने बेटी को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

कमरे के भीतर शिवानी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button