जबलपुरमध्य प्रदेश

नवविवाहित ने जहर खाकर दे दी जान : पति ने कहा- पेट में था दर्द, कर लिया सुसाइड

जबलपुर, यशभारत। थाना लार्डगंज में एक निजी अस्पताल में भर्ती एक नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उक्त महिला ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के पति ने बताया कि पत्नि के पेट में दर्द था, जिस कारण वह बहुत परेशान थी और उसी के चलते उसने जहर का सेवन कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, जांच में लिया है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि रोशनी मिश्रा उम्र 29 वर्ष वार्ड नंबर 14 सुभाषगंज जिला उमरिया पति ब्रजेश मिश्रा ने जहर का सेवन किया था। जिसकी शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पीडि़त पति ब्रजेश ने बताया िउसकी पत्नि पेट दर्द से पीडि़त थी। जिसका हर संभव इलाज कराया लेकिन आराम नहीं लगा। इसी बीच उसकी पत्नि ने सल्फास खा लिया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu