जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

लोन एप्स का कर्जा बना जानलेवा

पूरे परिवार को उजाड़ रहा है चायनीज लोन एप्स का मकडज़ाल

जबलपुर यश भारत । बिना केवायसी और दस्तावेज सत्यापन के इंस्टेंट लोन देने वाले एप एक के बाद एक लोगों की सांसे छीन रहे हैं। हाल ही में जबलपुर के रामपुर में कर्ज से परेशान होकर एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। युवा दंपति ने अपने मासूम बच्चे के साथ आत्महत्या की थी । इस तरह के एप पहले तो बिना किसी शर्त के लोन देने का वादा करते हैं, और जैसे ही कोई इनके झांसे में आता है, यह भारी ब्याज लगाकर कई गुना अधिक पैसे वसूलते हैं।

 

WhatsApp Image 2023 11 07 at 14.32.19 2


इस तरह के लोन एप के झांसे में ज्यादातर जरूरतमंद लोग आते हैं। ये एप बिना किसी कागजी कार्रवाई और बिना केवायसी के लोन देने का वादा करते हैं तो लोग आसानी से इन पर भरोसा कर लेते हैं। साथ ही लोन देते समय आसान और फास्ट प्रोसेस के नाम पर यह एप यूजर्स की जानकारी के बिना उनके मोबाइल से कॉन्टैक्ट डिटेल, मैसेज और गैलरी तक की जानकारी की स्वीकृति ले लेते हैं। यहीं से असली खेल शुरू होता है। दरअसल, लोन एप यूजर्स की कॉन्टैक्ट डिटेल और गैलरी का इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेल करने के लिए करते हैं और ऐसे में इनका शिकार हुए लोगों के पास दोगुना-चार गुना लोन चुकाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता।
जरूरतमंद को लोन देने के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है। पहले लोगों को सस्ते लोन का लालच दिया जाता है और फिर पैसों की वसूली की जाती है। कई बार लोगों से कई गुना राशि वसूली जाती है। पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल करने और दोस्तों रिश्तेदारों में बदनाम करने की धमकी दी जाती है। रामपुर के सामूहिक सुसाइड केस में भी ऐसा ही हुआ। मृतक की हत्या का मुख्य कारण लोन एप्स से लिया कर्जा है, इसमें उसने ऑनलाइन लिए गए कर्ज से परेशान होने, रिकवरी वालों के ब्लैकमेल करने का जिक्र किया।
निजी कंपनी में कार्यरत भूपेंद्र को लोन की किश्त समय पर जमा नहीं करने पर सोशल मीडिया के डीपी में लगी फोटो को निकालकर अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही बदनाम किया जाने लगा। भूपेंद्र जहां काम करता था, उसके बॉस, रिश्तेदार और अन्य परिजनों को भी डिटेल भेजने लगे। ऐसे में यह मामला लोन का कम, स्कैम और साइबर फ्रॉड का ज्यादा लगता है।

Related Articles

Back to top button