जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पनागर में कमलनाथ के फोन से गरमाई राजनीति: पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी को फोन कर कमलनाथ ने पूछा हाल-चाल

जबलपुर, यशभारत। पनागर के भाजपा खेमे में हलचल मच गई है कारण है पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का फोन आना। दरअसल कमलनाथ ने पनागर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी को फोन कर हाल-चाल पूछा है। पूर्व विधायक के पास कमलनाथ का फोन आने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी ने कमलनाथ के फोन को शिष्टाचार बताया है।

2 4

यशभारत से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फोन आया था परंतु सिर्फ उन्होंने हाल-चाल पूछा है। इसे राजनीतिक दृष्टि से न जोड़ा जाए और न ही वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा पार्टी को अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है, लंबा राजनीतिक कॅरियर रहा है मेरा और भाजपा को छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाऊंगा।

साफ-स्वच्छ छवि वाला नेता हूं

पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 8 बार मंडल अध्यक्ष, जनपद के विभिन्न पदों में रहकर संगठन के कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली है। मैंने साफ-सुथरी राजनीति की है और आगे भी करता रहूंगा। श्री त्रिपाठी का कहना है कि क्षेत्र में लोकप्रियता कम नहीं हुई आज भी जनता त्रिपाठी को याद करती है।

 

Wanted to bring major reforms as MP CM but my govt toppled in 2020: Kamal  Nath

कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर लगाया विराम

पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कमलनाथ का जब से फोन आया है पूर्व क्षेत्र में यही चर्चाएं है कि मैं कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है। परंतु ऐसा नहीं है, कमलनाथ जी से राजनीति और पारिवारिक चर्चाएं हुई है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कमलनाथ राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की है जिसे मीडिया के सामने नहीं बता सकता हूं।

टिकिट के लिए दावेदारी की, पार्टी जैसा तय करें

भाजपा नेता पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पनागर क्षेत्र से टिकिट के लिए दावेदारी की है परंतु सारा निर्णय पार्टी पर है। टिकिट मिलती है तो पूरी ईमनादारी से चुनाव लड़ूंगा नहीं मिली तो जिस प्रत्याशी को पार्टी पनागर से उतारेगी उसका पूरा सहयोग करूंगा।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu