जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट में 73 साल के वृद्ध की मौत, हार्ट अटैक आते ही थम गई सांसे

जबलपुर, यशभारत। दिल्ली-जबलपुर इंडिगो फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब 73 वर्षीय की वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वृद्ध दिल्ली से लौट रहा था और हार्ट-शुगर की बीमारी से पीडि़त था।
गुप्तेश्वर न्यू क्रिश्चन कॉलेज निवासी 73 वर्षीय राजेंद्र कुमार ट्रेंकिलन किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। दोपहर 3.30 बजे दिल्ली से जबलपुर पहुंचनी वाली इंडिगो फ्लाइट से आ रहे थे। करीब 3.15 बजे राजेंद्र कुमार को हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई। जबलपुर पहुंचने के बाद उनका प्राथमिक इलाज कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App