जबलपुरमध्य प्रदेश

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत

 

जबलपुर,यशभारत। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शनिवार को डुमना विमानतल जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल रवाना हुए। इससे पूर्व डुमना एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का शनिवार दोपहर लगभग 12.50 बजे भोपाल से विमान द्वारा डुमना विमानतल जबलपुर आगमन हुआ था। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, सांसद राकेश सिंह, पनागर विधायक सुशील तिवारी, केंट विधायक अशोक रोहाणी, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसपी तुषारकांत विद्यार्थी, एएसपी प्रियंका शुक्ला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button