CRIME NEWS JABALPUR जबलपुर में छग और उड़ीसा के आरोपी गिरफ्तार : ट्रक में लोड कर 26 किलो गांजा की शहर में देने आ रहे थे सप्लाई
- राज्य से बाहर जुडे है तस्करों के तार, जांच जारी
जबलपुर, यशभारत । छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से गांजे की खेप जबलपुर में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से दबोच लिया है। आरोपी 6 चक्का ट्रक में लोड कर गांजे की सप्लाई देने आ रहे थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियेां से पूछताछ जारी है। गांजा सप्लाई का पूरा खेल राज्य के बाहर से हो रहा हैै, जिसके चलते पुलिस अलर्ट है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में गांजे की बड़ी खेप ट्रक में लोड कर लाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर तत्काल इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में जाल बिछाया और जैसे ही ट्रक तेज रफ्तार से आया। पुलिस ने ट्रक को घेराबंदी कर रोक दिया।
बाहर से लोड किया पूरा माल
पुलिस ने बताया कि ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई तो पैकटों में करीब 26 किलो 300 ग्राम कीमत लाखों का गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी ब्रजेश वर्मा और बिज्जू ने बताया कि वह छत्तीसगढ और उड़ीसा के रहने वाले है। ट्रक भी उड़ीसा से लेकर आ रहे है।
पुलिस टीमें होंगी रवाना
शहर में लगातार गांजे की खेप खप रही है। जिसके चलते पुलिस अब तस्करों के माध्यम से गांजे के प्रमुख अड्डों तक पहुंचना चाहती है। पिछले दिनों रांझी में 10 किलो गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी कि निशानदेही पर पुलिस ने राज्य के बाहर दबिश देकर एक आरोपी को दबोचा था। जिसके चलते पुलिस गांजे के प्रमुख अड्डों को ही नेस्तनाबूत करने उक्त कार्रवाई में भी बाहर टीमें रवाना कर सकती है।







