रोहित खटवानी कैट के जबलपुर जिला अध्यक्ष बने

जबलपुर, यशभारत।कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री गोविन्द दास असाटी ने जबलपुर मे कैट की व्यापारी बैठक मे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र पचौरी, प्रदेश सचिव दीपक सेठी, प्रदेश महिला विंग सदस्य श्रीमती सीमा सिंह चौहान, कैट पूर्व उपाध्यक्ष निखिल पावा, जबलपुर चैम्बर से हिमांशु खरे, रौटरी क्लब से मनु तिवारी,एवं अन्य व्यापारी संस्था से उपस्थित रजनीत जैन, आहूजा जी,दीपक नावगरिया, आलोक दिवाकर,ने सर्वसम्मति से रोहित खटवानी को जबलपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए अनुशंसा की गयी।इस अवसर पर उपस्थित मध्यप्रदेश कैट के संगठन महामंत्री गोविन्द दास असाटी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने रोहित खटवानी को जबलपुर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता , राजेश चंडोक , शंकर नागदेव, युवराज गढ़वाल ,अनूप अग्रवाल ,अखिल मिश्रा , जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे , हिमांशु खरे , राधेश्याम अग्रवाल,शशि पाण्डेय , सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ , आशीष कोठारी , संदीप भूरा, ऑटोमोबिल्स एसोसिएशन से कैलाश गुप्ता, रोबिन खटवानी ,अनमोल वधवा , दीपक कोहली , मोबाइल एसो, से निशांत खंडेलवाल, नितिन गुप्ता, होटल इंडस्ट्रीज से संजय चड्डा एवं कई समाज सेवी, व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाऍ प्रेषित की है।







