जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में खेल महोत्‍सव, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने की तीरंदाजी, खेले कंचे

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जबलपुर के रानीताल स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खेल भावना के साथ मैदान में दौड़-दौड़ अपनी फिटनेट दिखाई। खुद दौड़े और दूसरे जनप्रतिनिधियों को भी साथ दौड़ाया। उन्होंने पारम्परिक खेलों को देखकर खुशी जाहिर की। 12 दिवसीय इस खेल महोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन है जो जबलपुर में हो रहा है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत को विश्व पटल पर आगे बढ़े। भारत अग्रसर हो। इसके लिए हर वर्ग, हर क्षेत्र से भारत का झंडा अग्रिम पक्ति में रहे। पिछले आठ वर्षो में वो चाहे कामनवेल्थ, ओलंपिक हो हर जगह भारत के झंडे को बुलंद किया है। इसलिए ऐसे खेल के आयोजन पूरे देश के युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति वाले भारत देश में 135 करोड़ की आबादी में 70 प्रतिशत 35 साल से कम उम्र के युवा है। विश्व में परिवर्तन युवा ही लाते हैं। ये दशक, शताब्दी भारत की है। भातर आर्थिक,राजनैतिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भारत बढ़े, पीढ़ी आगे बढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App