जबलपुरमध्य प्रदेश

खनिज विभाग की कार्रवाई : महिनेभर में 36 लाख का अर्थदंड, अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन सख्त

 

जबलपुर, यशभारत। अवैध खनिज और परिवहन पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त है। जिसके चलते दिसंबर में खनिज विभाग ने पाटन, शहपुरा , पनागर, भेड़ाघाट और तिलवारा में अवैध भंडारण व परिवहन करते हुए तस्करों को दबोचकर करीब 36 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। जानकारी अनुसार राजस्व , पुलिस विभाग के साथ मिलकर खनिज विभाग ने कलेक्टर के निर्देशन पर कार्रवाई कर 8 मामले पंजीबद्ध किए जिसमें तीन लाख छत्तीस हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया। तो वहीं 9 अवैध भंडारण के प्रकरण में कलेक्टर न्यायालय द्वारा तैतीस लाख ब्यालीस हजार का दर्धदंड अधिरोपित किया गया है। जिसके बाद तस्करों के हौसले पस्त है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button