जबलपुरमध्य प्रदेश

सड़क सुरक्षा सप्ताह : एसपी ऑफिस सहित सभी थानों में पुलिस-आम नागरिकों ने ली शपथ, करेंगे अपने कर्तव्यों का निर्वाहन

IMG 20221209 130401

 

https://youtu.be/eXqhQAZdesYhttps://youtu.be/eXqhQAZdesY

जबलपुर, यशभारत। सड़क सुरक्षा को लेकर आम लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से आज शक्रवार को सुबह 11 बजे एसपी ऑफिस और शहर व देहात थाना क्षेत्रों में सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को शपथ दिलाई गई। ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। वर्तमान में स्थिति यह है कि यातायात व्यवस्था करीब-करीब पटरी से उतर चुकी है। जिसके कारण आए दिन सड़कें लहू से लाल हो रहीं है। यह पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में अगर सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़कों पर वाहन चलाएं तो अनेक मासूमों की जिंदगी बचाई जा सकती है।

IMG 20221209 130306

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर सहित जबलपुर जिले के समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात तथा रक्षित निरीक्षक द्वारा थानों एवं पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों से तथा थाना यातायात थाना प्रभारियों के द्वारा आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई गई। जिसमें आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button