इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बने सतेन्द्र सिंह

प्रदेश सरकार ने भाप्रसे के चार अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अब सत्येंद्र सिंह होंगे। आयोग के सचिव का दायित्‍व संभाल रहे राकेश सिंह को महिला एवं बाल विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। महिला एवं वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक स्वाति मीणा नायक के अवकाश पर रहने तक सिंह के पास निगम के प्रबंध संचालक का प्रभार भी रहेगा।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को छह माह की सेवावृद्धि के बाद पहली बार आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अनुराग चौधरी को उप सचिव पशुपालन, डेयरी, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग का उपसचिव बनाया है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपसचिव अदिति गर्ग को संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button