जबलपुर का प्रशासनिक सिस्टम, दो साल से न्याय के लिए भटक रहा गरीब होमगार्ड का सैनिक बाड़ी पर कब्जा करना चाहता है, कई बार मारने की कोशिश की

जबलपुर, यशभारत। प्रशासनिक अफसरों की बैठकें हो रही है, सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया जा रहा है। गरीबों को न्याय पाने के लिए प्रशासनिक चौखटों में न आने पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को आदेशित कर रहे हैं लेकिन जानकार हैरानी होगी कि एक गरीब को अपनी जमीन बचाने के लिए दो साल से दर-दर भटकना पड़ रहा है। कलेक्टर से लेकर एसपी और आईजी तक शिकायत करने के बाद भी गरीब किसान को न्याय नहीं मिल पा रहा है। बात हो रही है गोविंद प्रसाद पटेल की जो सिद्वनाथ मोहल्ला रामपुर में रहते हैं लेकिन उनका वास्तविक निवास ब्यौहारी घंसौर का है।
गोविंद पटेल पिछले दो सालोंं से गांव में घर के पास बनी बाड़ी की जमीन को बचाने अधिकारियों के दरबार में पहुंच रहे हैं लेकिन हर जगह से गोविंद को निराशा मिली है। गोविंद का कहना है कि होमगार्ड में पदस्थ राजेश पटेल उसकी 0.58 जमीन को हड़पना चाहता है। कई बार उसे जान से मरवाने की कोशिश की गई है। दो साल से वह जमीन बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रखे हुए हैं। गोविंद ने बताया कि होमगार्ड सैनिक जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है जबकि राजस्व अधिकारी से लेकर गांव वाले होमगार्ड सैनिक को समझा चुकें है कि उक्त जमीन उसकी नहीं है, फिर भी धनबल और बाहुबल के चलते वह जमीन हड़पना चाहता है।







