जबलपुर, यशभारत। रेप के आरोपी शशिकांत सोनी को अपर सत्र न्यायाधीश ने अग्रिम जमानत देने से मना करते हुए उनकी अर्जी को खारिज कर दिया है। राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक ने अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध करते हुए दलील दी है कि भोपाल की टी.टी नगर थाना पुलिस ने 22 सितंबर को भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया था।
भाजपा नेता रहे शशिकांत सोनी की जबलपुर की रहने वाली एक युवती से 2 मई 2022 को नगर निगम में मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसे नौकरी दिलवाने के नाम पर अपने साथ भोपाल ले गया जहां उसके साथ रेप किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर भोपाल के टी.टी नगर थाने में भाजपा नेता शशिकांत सोनी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया। भाजपा नेता शशिकांत सोनी ने 1 लाख 80 हजार रुपए में सरकारी नौकरी लगवाने का महिला को झांसा भी दिया और उसे कार से भोपाल ले गया। आरोपी ने टी.टी नगर स्टेडियम के पीछे कार में ही महिला के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद रात में ही उसे कार से जबलपुर लौटकर हाईवे पर छोड़कर चला गया,इसके बाद सरकारी नौकरी लगवाने के सवाल पर भाजपा नेता ने चुप्पी साध ली। शशिकांत सोनी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होते ही भाजपा ने उस पर कड़ी कार्यवाही की। पूरा मामला प्रकाश में आने के बाद शशिकांत सोनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

जनसेवा और विकास ही सरकार की प्राथमिकता राज्यमंत्री कृष्णा गौर भोपाल यश भारत। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा वार्ड क्रमांक 53 में लगभग 83 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने हरिवंश विहार में 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क, ओम नगर में 10 लाख रुपए की नाली निर्माण, शंकराचार्य नगर पार्क में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा गणेश पार्क, संत आसाराम नगर में 10 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण, सागर रॉयल होम्स में 4 लाख रुपए की लागत से एक्यूप्रेशर थेरेपी टाइल्स तथा दीपक नगर में 8 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने पूर्वासा नगर स्थित संगरीला पार्क में लगभग 9 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की भी सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीमती मोनिका ठाकुर, श्रीमती शीला पाटीदार, श्री प्रताप वारे, श्री जितेंद्र शुक्ला, श्री रामबाबू पाटीदार, श्री प्रताप सिंह बैंस, श्री किशोर पटेल, श्री धर्मेंद्र पाटीदार, श्री ओमप्रकाश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे
April 2, 2026