जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने विधानसभा में स्मार्ट सिटी कामों सवाल खड़े किए: आमजन-यातायात प्रभावित हो रहा है

जबलपुर, यशभारत। सालों से जबलपुर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर अब भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने आड़े हाथ लिया है। विधायक रोहाणी ने कहा कि जबलपुर शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के तहत नगर निगम जबलपुर द्वारा सीवर लाईन प्रोजेक्ट का कार्य विगत कई वर्षों से चल रहा है। आज दिनांक तक कार्य पूर्ण न होने के कारण जगह-जगह सीवर लाईन के लिये सड़कें खोद दी गयी हैं। सीवर लाईन का कार्य कुछ जगहों पर पूर्ण हो रहा है लेकिन सड़क का पूर्ण रूप से रेस्टोरेशन नहीं किये जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। जबलपुर शहर की सड़कों की दुर्दशा से आमजनों का चलना-फिरना भी दूभर हो गया है और यातायात भी लगातार बाधित हो रहा है। सीवर लाईन का कार्य समय से पूर्ण नहीं होने एवं यातायात में परेशानी तथा सड़क खुदाई से शहरवासियों में रोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu