जबलपुर में धोखाधड़ी का अजीबो-गरीब मामला : टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक ली और आरोपी हो गया फुर्र…!!!

जबलपुर, यशभारत। ओमती में अमानत में खयानत का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पुरानी बाइक खरीदने गए युवकों ने पहले कीमत तय कर टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक मांगी और फिर दोबारा दुकान की तरफ लौटकर भी नहीं देखा। कुछ देर बाद उसके साथ आए युवक भी दुकान से गायब हो गए। वहीं, दुकानदार इस आश में घंटों बैठा रहा कि युवक आएगा,लेकिन वह तो फुर्र हो चुका था। जिसके बाद आसपास पता किया लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पीडि़त थकहार कर थाने पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि अनीश खान 42 वर्ष निवासी रद्दी चौकी रामनगर अमखेरा थाना गोहलपुर ने पुलिस को बताया कि ब्लूम चौक के पास उसकी दुकान है। वह पुरानी गाड़ी खरीदकर बेचने का काम करता है । उसने अयाम खान से एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एसयू 0867 खरीदी थी। जो बेचने के लिए रखी थी। उसकी दुकान में तीन युवक आये और उन लोगों ने गाड़ी खरीदने के संबंध मे बाचतीत की। उन लोगों ने उसकी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एस यू 0867 को देख खरीदने का कहा तो उसने एक्सिस की कीमत लगभग 55 से 60 हजार रूपये बतायी । इसके बाद गाड़ी टेस्ट ड्राईव करने के लिए एक नकाबपोश युवक शास्त्रीब्रिज की तरफ गया। जो लौटकर उसकी दुकान में नहंीं आया







