इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी:92.71% छात्र पास; 94.54% लड़कियां और 91.25% लड़कों ने बाजी मारी

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं। डिजीलॉकर पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं। लेकिन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है। 10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा।

12वीं रिजल्ट के हाईलाइट्स

  • लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा।
  • 33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
  • 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
  • त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83% छात्र पास हुए।
  • प्रयागराज का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 83.71% छात्र पास हुए।
  • टर्म 1 परीक्षा को 30% वेटेज और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है।
  • 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा, 1.34 लाख ने 90% से ज्यादा स्कोर किया है।

इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

35 लाख छात्रों ने दी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button