इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पति ने 3 साल संबंध नहीं बनाए,घर से निकाला:मुंबई में सास बोली- बेटे का शारीरिक-मानसिक विकास नहीं हुआ

इंदौर की एक महिला अपने ससुराल मुंबई से मायके आई और पुलिस के पास पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के 3 साल बाद भी पति ने उसे शारीरिक सुख नहीं दिया। पति का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हुआ है, ये बात ससुराल वालों ने उससे छिपाई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। 20 लाख रुपए की डिमांड की। एक दिन पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

TI ज्योति शर्मा के मुताबिक इंदौर निवासी महिला की शादी 10 फरवरी 2019 को मुंबई में रहने वाले प्रीतेश से हुई थी। उसके परिवार ने दहेज में नकद 7 लाख रुपए के साथ ही 25 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रीतेश उसके पिता विजय और मां इंदिरा ने 20 लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित किया। प्रीतेश और विजय शेयर कारोबारी हैं। जब मांग पूरी नहीं हुई तो 14 जून 2022 को प्रीतेश ने मारपीट कर पीड़िता को इंदौर में उसके घर भेज दिया। अब उसे 13 लाख रुपए लाने के लिए परेशान कर रहे हैं।

चौपाटी पर किया विवाद

पीड़िता ने बताया, शादी के 3 साल बाद तक उसके पति ने शारीरिक सुख नहीं दिया। एक बार प्रीतेश उसे चौपाटी पर लेकर गया। यहां पीड़िता जब उसके पास पहुंची और मजाक करने लगी तो पति ने उसे दूर कर दिया और अश्लील शब्द कहे। घर आकर पीड़िता ने पति से संबंध बनाने की बात कही तो उसने विवाद किया। ये बात उसने सास को बताई, सास ने कहा बेटे का बौद्धिक और शारीरिक विकास नहीं हुआ है। सास-ससुर ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता सामाजिक बुराई के चलते चुप रही। पति ने उसे घर से निकाल दिया तो इंदौर आ गई। इसके बाद भी ससुरालवालों की डिमांड बंद नहीं हुई।

सास ने कमर में पट्‌टा बांधने से मना किया

पीड़िता ने बताया कि इंदौर से मुंबई के लिए जाते समय 8 फरवरी 2019 को उनकी बस का एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान पीड़िता के कमर में चोट आई थी। डॉक्टरों ने उसे पट्‌टा बांधने के लिए कहा था। 10 फरवरी को शादी के दिन ससुराल के लोगों ने कमर पर पट्‌टा नही बांधने दिया। सास इंदिरा ने यह कहते हुए रोक दिया कि फोटो अच्छे नहीं आएंगे। इसके बाद भी सास और पति ने पट्‌टा नहीं पहनने दिया। इससे उसकी कमर में और दिक्कतें आ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button