जबलपुरमध्य प्रदेश

लुटने से बच गया गोरखपुर पेट्रोल पंप : बाइक सवार लूट रहे थे पंप कर्मी का बैग, शोर मचाने पर भागे

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर स्थित पुलिस पेट्रोल पंप देर रात लुटने से बाल-बाल बच गया। दरअसल दो अज्ञात बाइक सवार पेट्रोल पंप डलवाने आए। पंप कर्मी ने पेट्रोल डालकर पैसे मांगे तो वह भड़क गए और बैग लूटकर भागने का प्रयास करने लगे। गनीमत यह रही कि पंप कर्मी का शोर सुनकर, अन्य कर्मी दौड़े तो बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोनू भोरिया पिता छिदामी भोरिया उम्र 21 साल निवासी गुप्तेश्वर मंदिर,कैलाश पुरी गोरखपुर ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि रात में करीब दो बजे दो बाइक सवार युवक आए। दोनों ही संदिग्ध लग रहे थे। वह आते ही यहां वहां ताकने ले। पंप कर्मी ने उसने पूछा कि पेट्रोल डलवाना है तो वह कहने लगे…दो लीटर डाल दो। पंप कर्मी ने जैसे ही पेट्रोल डाला आरोपी गालीगलौच करने लगे।

रुपये नहीं देते….ऊपर भेज देते है!

पंप कर्मी ने जब पेट्रोल के पैसे मांगे तो वह मारपीट पर उतारु हो गए और उसी दौरान पंप कर्मी का रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद पंप कर्मी ने जोर-जोर से आवज मारकर लोगों को उठाया। पंप में मौजूद अन्य कर्मी, अपने साथी की आवाज सुनकर दौड़े। यह देखकर पंप कर्मी मौके से फरार हो गए।

सीसीटीव्ही में कैद

जानकारी अनुसार लूट की प्रयास की घटना, पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीव्ही में कैद हो गयी। पुलिस ने फुटेज निकलवाकर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App