WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
ग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पड़ोसी ने महिला से किया गैंगरेप: भैया कहती थी, रात में छत के रास्ते घर में घुसा और बंधक बनाकर दुष्कर्म

ग्वालियर में एक विवाहिता के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले भैया और उसके दोस्त ने गैंगरेप कर दिया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। पति काम के सिलसिले में मुंबई गया था। पड़ोसी ने दोस्त के साथ मिलकर महिला को बंधक बनाया। इसके बाद गैंगरेप किया।

यही नहीं, महिला को किसी से कुछ कहने पर गला काटने की धमकी देकर गए। घटना पिछोर कस्बे की है। पति के लौटते ही महिला ने आपबीती सुनाई और थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह है पूरा मामला
देहात के पिछोर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला का पति दो दिन पहले कुछ काम से मुंबई गया था। महिला घर पर अकेली थी। महिला के पड़ोस में रहने वाले संतोष बघेल को महिला भैया कहती थी। महिला को अकेला देखकर संतोष आधी रात साथी के साथ छत के रास्ते घर में आया। दोनों ने महिला को गलत तरीके से छूना शुरू दिया, जिस पर महिला की नींद टूटी तो उसने शोर मचाने का प्रयास किया। बदमाशों ने महिला को गला काटकर हत्या की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पति को फोन पर महिला ने दी खबर

आरोपियों के भागने के बाद महिला ने रात में ही पति को कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पति वापस आया। महिला ने आपबीती सुनाई। दंपती ने पिछोर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu