जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर डीएसपी पद से रिटायर्ड हुए राकेश तिवारी : कमान्डेंट ने दी भावभीनी विदाई

जबलपुर यशभारत। पुलिस विभाग में वर्ष 1988 में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हुए डीएसपी राकेश तिवारी को आईपीएस रोडोल्ड अलबरेज ने मामेन्टो और शॉल, श्रीफल देकर भावभीनी विदाई थी। इस दौरान पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।
राकेश तिवारी ने इस दौरान बताया कि उन्होंने जबलपुर, छिंदबाड़ा, सागर, दमोह, नरसिंंहपुर, गोटेगांव, इंदौर छतरपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है। वर्ष 2010 में टीआई के पद पर पदोन्नति होने के बाद आपने बतौर प्रशिक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में अपनी सेवाएं दीं और सराहना प्राप्त की।
केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से हुए सम्मानित
अपनी सेवाओं के लिए पूरे विभाग में एक अलग पहचान बनाने वाले राकेश तिवारी को वर्ष 2019 में केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान मध्यप्रदेश में इनके साथ केवल सात ही अधिकारियों को मिला था।







