इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस के 8  महापौर फाइनलः जबलपुर से जगत बहादुर अन्नू तो भोपाल से विभा पटेल का नाम तय

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 16 में से 8 नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बाकी 8 पर घमासान मचने लगा है। पहला विवाद ग्वालियर से सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक सतीश सिरकवार की पत्नी शोभा सिकरवार का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए आया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पत्नी रीमा का नाम आगे कर दिया है। अब इस पर फैसला आज देर रात कमलनाथ खुद करेंगे। संभावना है कि कांग्रेस 9 जून को देर शाम सभी महापौर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।

भोपाल से मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का नाम तय कर लिया है। इंदौर से विधायक संजय शुक्ला और जबलपुर से जिला अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू को टिकट दिया जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने मंगलवार को कमलनाथ से मुला कात की थी। इस दौरान उन्हें चुनाव की तैयारी करने के निर्देश मिल गए थे।

कमलनाथ ने चुनाव लड़ने के लिए कुछ प्रत्याशियों को फोन करके सूचित किया है। इसमें विभा पटेल का नाम भी शामिल है। विभा ने 1999 ने महापौर का चुनाव लड़ा था और भाजपा की राजो मालवीय को हराया था। 2008 में पार्टी उन्हें गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा चुकी हैं। हालांकि, वे हार गई थीं। पार्टी ने उन्हें मार्च में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उनको समर्थन हासिल है और उनका भोपाल में व्यक्तिगत संपर्क भी बेहतर है।

उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार का नाम भी लगभग तय है। मुरैना में शारदा सोलंकी और अर्चना मालवीय में से एक नाम तय होना है तो रीवा में अजय मिश्रा के नाम पर सहमति बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu