जबलपुरमध्य प्रदेश

खमरिया में वृद्ध महिला की नृशंस हत्या : दंपत्ति का तलवार से सिर काटने की कोशिश, पति घायल

WhatsApp Image 2022 04 22 at 4.52.22 PM

जबलपुर, यशभारत। खमरिया थाना के ग्राम पिपरिया में आज शुक्रवार को दोपहर महिला पर तलवार से हमला कर, मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हमलावरों ने महिला और उसके पति का सिर काटने की कोशिश की थी। जिसके बाद हमलावरों और दंपत्ति के बीच हुई झड़प में पति बुरी तरह घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं नृशंस हत्याकांड की वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे है। जो मामले की बारीकी से छानबीन कर रहे है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 65 वर्षीय रुकमणी गौड़ पति छेरीलाल गौड़ पिपरिया के निवासी है जो अनिल यादव के खेत में तकवारी का काम करते थे। किसी बात को लेकर कपिल यादव और दंपत्ति का झगड़ा हो गया। जिसके बाद आरोपी ने दोनों के ऊपर धारदार तलवार से हमला बोल दिया। घटना में रुकमणी गौड़ की मौके पर ही मौत हो गयी तो वहीं पति छेरीलाल बुरी तरह जख्मी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दंपत्ति का सिर काटने की भी कोशिश की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu