भोपाल आ रही कार से 15 ग्राम MD ड्रग्स बरामद, तीन युवक गिरफ्तार , परवलिया सड़क पुलिस की कार्रवाई, कार समेत 6.50 लाख रुपए का मशरूका जब्त

भोपाल आ रही कार से 15 ग्राम MD ड्रग्स बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
परवलिया सड़क पुलिस की कार्रवाई, कार समेत 6.50 लाख रुपए का मशरूका जब्त
भोपाल ,यश भारत। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परवलिया सड़क पुलिस ने MD ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भोपाल की ओर कार से आ रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने कार सहित करीब 6.50 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को नशे की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। इसके आधार पर परवलिया सड़क पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान MD ड्रग्स बरामद होने पर कार सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई झिरनिया स्थित प्रिंस ढाबे के पास की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।







