Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

156 साल का हुआ जबलपुर रेलवे स्टेशन, मनाया स्टेशन महोत्सव

जबलपुर, यश भारत।

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर रेलवे स्टेशन के 156 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर-1 के कॉन्कोर्स एरिया में भव्य स्टेशन महोत्सव आयोजित किया गया। पश्चिम मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक एकनाथ मोहंकर की उपस्थिति में हुए समारोह में स्टेशन की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और रेलवे की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे सुरक्षा बल और स्काउट्स एवं गाइड्स की परेड से हुई। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। स्टेशन की 156 वर्षों की यात्रा पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई और केक काटकर वर्षगांठ मनाई गई।

1795782240 WhatsApp Image 2026 11 27 at 17.14.45

इस अवसर पर विरासत स्मारिका का विमोचन किया गया। अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में नवनिर्मित हेरिटेज गैलरी का उद्घाटन किया। इसमें स्टेशन के इतिहास, ऐतिहासिक पहचान और रेलवे के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं। गैलरी को आम नागरिकों और यात्रियों के लिए भी खोल दिया गया है। महोत्सव में स्काउट्स एवं गाइड्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

1795782254 WhatsApp Image 2026 11 27 at 17.14.46

उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों और रेल कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय फूड फेस्टिवल में स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को क्षेत्रीय खान-पान की विविधता देखने को मिली। अपर महाप्रबंधक एकनाथ मोहंकर ने अपने संबोधन में स्टेशन की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और रेलवे की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में रेल परिवार की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित पश्चिम मध्य रेलवे और जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट्स एवं गाइड्स, स्कूली बच्चे और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button