कटनी

विडम्बना : खस्ताहाल भवन में पढ़ाई के लिए मजबूर छात्र, बहोरीबंद विकासखण्ड के ग्राम मवई का मामला, कभी भी हो सकता हादसा, अधिकारी और जनप्रतिनिधि नहीं रहे ध्यान

कटनी, यशभारत। जिले के कई शासकीय स्कूल भवनों की स्थिति दयनीय हो गई है। शिक्षा विभाग और प्रशासन की लापरवाही के चलते नौनिहालों को जर्जर और खतरनाक भवनों में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खतरे के साये के बीच बच्चे अध्ययन करने को विवश हैं। बहोरीबंद विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मवई में स्थित जर्जर स्कूल की हालत किसी से छिपी नहीं है। यहां कक्षा पहली से आठवीं तक 227 बच्चे दर्ज है। स्कूल की हालत ऐसी हो गई है कि कभी भी यहां कोई हादसा हो सकता है, इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम के लोगों के साथ ही अभिभावकों ने भी कईयों बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन आज तक स्कूल की दशा सुधारने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। स्थिति यह है कि छत का प्लास्टर कई जगह से उखड़ गया है और मटेरियल गिर रहा है, इसके बाद भी जर्जर और खस्ताहाल छत सुधारने के लिए प्रयास नहीं किए गए। ग्राम के लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। छत से बारिश का पानी टपकता रहता है, जिससे बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती है। स्कूल में पढऩे वाले बच्चे जान खतरे में डालकर पढ़ाई करते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि स्कूल का भवन जर्जर हो गया है। अभिभावकों और ग्रामीीण ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर स्कूल भवन में तत्काल सुधार कार्य करया जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्कूल भवन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन की इस लापरवाही से बच्चों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि ग्रामीणों द्वारा कईयों बार शिक्षा विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों में गहरी चिंता है। 04 4

05 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button