कटनी

जी राम जी योजना में नियमों की अनदेखी, फसल बुवाई के सीजन में भी पंचायतों में काम जारी, मजदूरों की हाजिरी लगाने का खेल

 

रीठी/कटनी, यशभारत। केंद्र सरकार की जी राम जी योजना के तहत फसल बुवाई के महत्वपूर्ण समय को देखते हुए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक कार्य बंद रखने के निर्देशों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं एक ओर शासन का उद्देश्य है कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों, वहीं दूसरी ओर रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में इन निर्देशों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायतों के अनुसार ग्राम पंचायत नेगवा, घुघरा, कठोतिया, खमरिया-1, खमरिया 2 सहित अन्य पंचायतों में योजना के कार्य लगातार जारी होने और मजदूरों की हाजिरी दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। आखिर किसके संरक्षण में काम चल रहा है, जब शासन स्तर से कार्य बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, तो फिर पंचायतों में निर्माण कार्य कैसे संचालित हो रहे हैं। मजदूरों की हाजिरी कौन लगा रहा है। क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।
जिला प्रशासन से उठी जांच की मांग
अब सवाल यह है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जनपद पंचायत रीठी के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब संज्ञान लेंगे। प्रशासन से मांग है कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक की सभी संबंधित पंचायतों की ऑनलाइन हाजिरी, मस्टर रोल, कार्यस्थल और भुगतान रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार सचिवों, सरपंचों एवं संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। किसानों के हित में जारी सरकारी निर्देशों का पालन होगा या पंचायतों में मनमानी का सिलसिला जारी रहेगा। अब सबकी नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button