संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा निकालेगी सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा , 25 से 30 नवंबर तक मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश तक दो यात्राएं, 15 जनवरी तक छात्रावासों में होगा संपर्क अभियान

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा निकालेगी सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा
25 से 30 नवंबर तक मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश तक दो यात्राएं, 15 जनवरी तक छात्रावासों में होगा संपर्क अभियान
भोपाल , यश भारत। संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आयोजित की जाएगी। इसके तहत मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश तक दो अलग-अलग यात्राएं निकाली जाएंगी। ये यात्राएं 25 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होंगी। यात्रा का पहला मार्ग शिवपुरी से शुरू होकर उत्तरप्रदेश के इटावा तक रहेगा जबकि दूसरी यात्रा सागर से प्रारंभ होकर कानपुर पहुंचेगी। पार्टी का उद्देश्य संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक छात्रावास संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों से संपर्क कर संत रविदास के विचारों और सामाजिक समानता के संदेश पर संवाद किया जाएगा। भाजपा इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने की तैयारी में है।







