जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

चक्रवाती असर से बदला मौसम, सुबह हुई हल्की फुहार

जबलपुर। उड़ीसा के तट पर बने चक्रवात के असर से जबलपुर के मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार सुबह से ही शहर में घने बादल छाए हुए हैं और सुबह के समय कई इलाकों में हल्की-हल्की फुहार भी पड़ी, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम का असर अगले 24 से 48 घंटों तक बना रह सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बादल छंटने के बाद अगले 3 से 4 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा।

स्वास्थ्य पर प्रभाव

बदलते मौसम और नमी बढ़ने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश की शिकायतें बढ़ सकती हैं। वायरल संक्रमण के अलावा अस्थमा और एलर्जी के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ या जकड़न महसूस हो सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। गुनगुना पानी पीने, भीगने से बचने और ठंडी हवाओं से बचाव करने की सलाह दी जाती है।

फसलों पर असर और बचाव के उपाय

वर्तमान में खेतों में धान की कटाई जोरों पर है और कटी हुई फसल खुले में पड़ी है। यदि हल्की या मध्यम बारिश होती है, तो भीगने से धान के दाने खराब हो सकते हैं, रंग बदल सकता है और उपज की गुणवत्ता घट सकती है। किसानों को सलाह है कि कटी फसल को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं या तिरपाल से अच्छी तरह ढक दें।

* गेहूं: बुवाई के बाद शुरुआती दौर में यह हल्की नमी गेहूं के अंकुरण और बढ़वार के लिए लाभदायक हो सकती है, बशर्ते जलभराव न हो।

* ⁠* मटर: मटर की फसल के लिए अधिक नमी या बारिश नुकसानदायक हो सकती है, इससे फंगस या जड़ सड़न की आशंका रहती है। खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था रखें।

आगे का बदलाव: चक्रवात का प्रभाव कमजोर पड़ते ही आसमान साफ होने लगेगा। इसके बाद उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हवाओं के सक्रिय होने से सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है और दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्दी का असर धीरे-धीरे तेज होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button