Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

कर्ज के नाम पर मकान की रजिस्ट्री कराने का आरोप, कब्जे की कोशिश में तोड़े ताले

एसपी से शिकायत, महिलाओं से मारपीट और सीसीटीवी का डीवीआर ले जाने का भी आरोप

जबलपुर, यशभारत। तिलहरी स्थित अनंततारा रेसिडेंशियल में कर्ज देने के नाम पर मकान की रजिस्ट्री कराकर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ब्रिजेन्द्र बातव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर ओमप्रकाश मिरानी, शशिकांत, अमन स्वामी और दिलीप बिलानी सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी, मारपीट और मकान के ताले तोड़ने के आरोप लगाए हैं। मामले में गोराबाजार थाने के एक प्रधान आरक्षक की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
शिकायत के मुताबिक, ब्रिजेन्द्र के भाई विक्की को जरूरत के लिए 50 लाख रुपए की आवश्यकता थी। परिचित शशिकांत ने ओमप्रकाश मिरानी से मिलवाकर छह महीने के लिए रकम उधार दिलाने की बात कही। आरोप है कि 9 जुलाई को कर्ज के नाम पर मकान की रजिस्ट्री करा ली गई। विक्की को 62.50 लाख रुपए का चेक दिया गया, जिसमें से 12.50 लाख रुपए वापस ले लिए गए।
पीड़ित का आरोप है कि 13 नवंबर को मकान खाली करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद 16 नवंबर को 20 से 25 लोगों के साथ पहुंचे आरोपियों ने मकान के ताले तोड़ दिए और सीसीटीवी का डीवीआर निकाल लिया। विरोध करने पर घर की महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप भी लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button