जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: लाल पैथ लैब्स का पंजीयन 7 दिनों के लिए निलंबित

जबलपुर ,यश भारत ।जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवीन कोठारी ने शुक्रवार को नेपियर टाउन स्थित लाल पैथ लैब्स (मार्बल सिटी हॉस्पिटल के सामने) का पंजीयन अस्थाई रूप से सात दिनों के लिए निरस्त कर दिया है।

सीएमएचओ के निर्देश पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमिता जैन के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल ने लैब का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान लैब संचालक सीएमएचओ कार्यालय का पंजीयन, एनओसी और स्थान से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा, कलेक्शन सेंटर की जानकारी छिपाने और बिना अनुमति के अन्य जिलों से सैंपल मंगाने की गंभीर अनियमितता भी पाई गई।

इस कार्रवाई के दौरान जांच दल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के. के. वर्मा, डॉ. एकांश राय और जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button