इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मोहन भागवत पर पलटवार: शिवसेना सांसद ने कहा- पाकिस्तान और श्रीलंका को भी इसमें जोड़िए

शिवसेना सांसद संजय राउत ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने अखंड भारत के निर्माण की बात कही थी। गुरुवार को संजय राउत ने कहा कि आप(मोहन भागवत) अखंड भारत बना लीजिए लेकिन 15 साल का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड हिंदुस्तान बनाइए। अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है। वीर सावरकर, बाला साहेब ठाकरे का ये सपना था तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए।

राउत ने आगे कहा कि कोई अखंड हिंदुस्तान की बात करता है तो उन्हें सबसे पहले PoK और भारत से जोड़ना पड़ेगा फिर जो पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उसे भी भारत से जोड़ना पड़ेगा। राउत ने आगे कहा कि पहले जहां भी भारत की सीमाएं हुआ करती थी उसे भी जोड़िए। श्रीलंका को भी जोड़िए और फिर एक महासत्ता बना लीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button