कटनी

निलंबन की औपचारिकता स्वीकार नहीं, दोषी अधिकारियों पर दर्ज हो एफआईआर, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी कांग्रेस, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बरही पहुंचकर परिवार को दिया आश्वासन

बरही, यशभारत। बरही में दीवाली की रात एक मकान में हुई अग्नि दुर्घटना में अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की मौत की घटना के बाद कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बरही पहुंचकर पीड़ित अग्रवाल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। सौरभ सिंह ने मीडिया से चर्चा कर कांग्रेस की मांगों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। छह जिंदगियों के मामले में केवल निलंबन की औपचारिकता स्वीकार नहीं है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजा जगवानी भी साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button