भोपालमध्यप्रदेश

वाजपेयी नगर मल्टी में बुजुर्ग महिला की हत्या, जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश, देखें वीडियो

वाजपेयी नगर मल्टी में बुजुर्ग महिला की  हत्या, जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश, देखें वीडियो 

भोपाल, यश भारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र स्थित वाजपेयी नगर मल्टी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ ब्लॉक नंबर ए-2 के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली बुजुर्ग महिला करेली प्रजापति पति रामचरण प्रजापति की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और उनके शरीर से सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरी मल्टी और आसपास के क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है।

दरवाजा खुला देख हुआ खुलासा

पड़ोसियों ने बताया कि बुजुर्ग महिला का दरवाजा काफी देर तक खुला था और वह घर से बाहर नहीं निकलीं। शक होने पर जब पड़ोसी अंदर गए, तो महिला का शव बाथरूम में पड़ा मिला। मृतका के कानों और मुंह से खून आ रहा था। उनके कानों से झुमके और अन्य जेवर जबरन खींचे जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर या पहचान छिपाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस में रहने वाली महिला बेबी ने बताया कि मृतका अपने बेटे के साथ रहती थीं, जो मूक-बधिर  है।

पुलिस बल और एफएसएल टीम मौके पर

वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के रहवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अज्ञात बदमाशों की सुरागकशी और उनकी पहचान के लिए मल्टी और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button