Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

पुरानी पारिवारिक रंजिश में रची थी हत्या की साजिश, सात में से छह आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जबलपुर, यश भारत।

 

जबलपुर, यश भारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी के दिन हुई बाबा सोनकर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी  को आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी जब्त किया है।
सीएसपी शशांक ने बताया कि हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण को हनुमानताल पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी हनुमानताल क्षेत्र में अपने कुछ पुराने साथियों से मिलने आया था। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश थी। आरोपी के परिवार में पूर्व में हुई एक मृत्यु का बदला लेने के लिए पूरी योजना बनाई गई और फिर बाबा सोनकर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button