भोपालमध्यप्रदेश

बुजुर्ग महिला की गला काट कर हत्या, जेवरात लूटकर भागे बदमाश

 बुजुर्ग महिला की गला काट कर हत्या, जेवरात लूटकर भागे बदमाश

भोपाल, यश भारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र स्थित वाजपेयी नगर मल्टी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ ब्लॉक नंबर ए 2 में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात बदमाशों ने गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी और उनके शरीर से सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से पूरी मल्टी और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका वाजपेयी नगर मल्टी के ब्लॉक नंबर ए 2 स्थित अपने फ्लैट में रहती थीं। जब मामले की भनक पड़ोसियों को लगी और वे मौके पर पहुँचे, तो महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतका के कानों से झुमके और गले से जेवर बेरहमी से खींचे जाने के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ है कि बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर या पहचान छिपाने की नीयत से महिला की गला काट कर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही शाहजहाँनाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस आसपास के रहवासियों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की पहचान के लिए मल्टी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button