Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

ईएमडी की राशि लौटाने के बदले मांगी 4 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने बाबू को रंगे हाथों पकड़ा

जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा में कार्रवाई

जबलपुर, यश भारत। सरकारी विभाग में अटकी अपनी ही जमा राशि वापस पाने के लिए रिश्वत देने को मजबूर आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए जनजातीय कार्य विभाग के एक कर्मचारी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई मंगलवार को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालय में की गई।लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, आवेदक सौरभ मिश्रा निवासी ग्राम अंबाड़ा, तहसील परासिया की फर्म ने करीब छह महीने पहले जुन्नारदेव ब्लॉक की ग्राम पंचायत नवेगांव में छात्रावास की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए निविदा भरी थी। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन करीब 28 हजार रुपये की ईएमडी (अमानत राशि) जमा की थी। बाद में विभाग ने उनका टेंडर निरस्त कर दिया। अपनी जमा राशि वापस लेने के लिए सौरभ ने विभाग में पदस्थ भृत्य ललित कुमार अहिरवार से संपर्क किया। आरोप है कि अहिरवार ने ईएमडी वापसी की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में चार हजार रुपये रिश्वत मांगी। परेशान आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button