Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

गोलबाजार से भाजपा की पदयात्रा शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित दिग्गज नेता हुए शामिल

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस गोलबाजार पहुंचेगी यात्रा

जबलपुर, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत सोमवार को जबलपुर में पदयात्रा शुरू हो गई। गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक से दोपहर 3:30 बजे शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पदयात्रा को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत मंच तैयार किए। पदयात्रा गोलबाजार से शुरू होकर मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, तुलाराम चौक और करमचंद चौक से होते हुए पुनः मालवीय चौक के रास्ते गोलबाजार पहुंचेगी। मार्ग में बनाए गए स्वागत मंचों से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, स्थानीय विधायक, निगम और प्राधिकरणों के पदाधिकारी सहित व्यापारिक, सामाजिक एवं खेल संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अधिवक्ताओं और चिकित्सकों की सहभागिता भी कार्यक्रम में रही।पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा संगठन ने पहले से तैयारियां की थीं। विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को कार्यक्रम तक लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी समूहों में पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव

पदयात्रा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक गोलबाजार, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा और करमचंद चौक सहित प्रमुख मार्गों पर दोपहिया, चारपहिया और ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। दमोह नाका और गोहलपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बलदेवबाग और उखरी की तरफ डायवर्ट किया गया है।

मुख्य बाजार क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग पर भी शाम 6 बजे तक रोक लगाई गई है। दोपहिया वाहनों के लिए महाकौशल स्कूल और अंजुमन इस्लामिया स्कूल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, चारपहिया वाहनों के लिए एमएलबी स्कूल और डीएन जैन स्कूल परिसर निर्धारित किए गए हैं। बाहरी जिलों से आने वाली बसों की पार्किंग रानीताल स्टेडियम में रखी गई है।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें और आवागमन के लिए फ्लाईओवर तथा वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि पदयात्रा के दौरान अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button