मंडी में छापा: 13 लाख का 83 क्विंटल अवैध लहसुन जब्त, दुकानों पर बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सतना । डेलौरा स्थित गांधी सब्जी बाजार में मंडी बोर्ड की टीम ने छापा मारकर करीब 13 लाख का 83 क्विंटल अवैध लहसुन जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरी मंडी में हाकम मच गया।
जांच के दौरान दो दुकानें बिना लाइसेंस के कारोबार और स्टॉक करती पाई गईं। वहीं एक अन्य दुकान बंद मिलने पर उसे सील कर दिया गया।
जांच में संचालक कुशवाहा के यहां से 4.80 हजार किलो लहसुन मिला, जिसकी कीमत 7.53 लाख रुपए आंकी गई है। दुकान के पास मंडी का लाइसेंस नहीं था। संचालक ने सीहोर मंडी का जो पास दिखाया, वह यूपी के प्रयागराज के लिए बना था। लहसुन को प्रयागराज ले जाने की बजाय सतना में रखकर बेचा जा रहा था।
बिना लाइसेंस बिल पर चल रहा था धंधा
वहीं कछवाहा के यहां से 5.49 लाख रुपए कीमत का 3.50 हजार किलो लहसुन जब्त किया गया। इस दुकान के पास भी लाइसेंस नहीं था और कारोबार केवल साधारण बिल के भरोसे चलाया जा रहा था।






