लाल परेड ग्राउंड पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1000 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, 2000 वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

लाल परेड ग्राउंड पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1000 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा
15 हजार लोगों के जुटने की संभावना, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, 2000 वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
भोपाल,यश भारत। लाल परेड ग्राउंड में होने वाले आगामी बड़े आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब 1 000 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन पार्किंग और आपातकालीन निकासी मार्गों का जायजा लिया।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक आयोजन में करीब 15 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए पूरे आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
यातायात और पार्किंग पर विशेष फोकस
आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। आयोजन स्थल के आसपास करीब 2000 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग व्यवस्था की गई है जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति निर्मित न हो।
जहांगीराबाद थाना प्रभारी एच.के. लोहिया के अनुसार, लगभग 15 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसी के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा घेरे प्रवेश और निकास मार्गों के साथ आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। पुलिस प्रशासन ने सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों का उद्देश्य आयोजन को शांतिपूर्ण सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।







