रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर अब पास धारक राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों में कर सकेंगे उच्च श्रेणी में सफर, बशर्त…
जबलपुर, यशभारत।रेल

जबलपुर, यशभारत।रेल मंत्रालय ने रेलवे पास का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। अब राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में प्रिविलेज पास, पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लीमेंट्री पास और विडो पास धारक अपनी निर्धारित हकदार श्रेणी से उच्च श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर अब प्रीमियम ट्रेनों में भी लागू किराए के बीच के अंतर का भुगतान करके उच्च श्रेणी में यात्रा करने का प्रावधान स्पष्ट कर दिया गया है।
मुख्य बातेंः – रेलवे सेवक (पास) नियम, 1986 के नियम 3(×) के तहत प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा को लेकर स्थिति को पूरी तरह साफकर दिया गया है। यात्रियों को अपनी मूल हकदार श्रेणी और उच्च श्रेणी के बीच के किराए का अंतर चुकाना होगा। यह निर्देश दिए गए हैं कि वे कार और ॥रूस्के ई-पास मॉड्यूल में आवश्यक संशोधन तुरंत प्रभाव से सुनिश्चित करें। यह नया आदेश वित्त निदेशालय की सहमति से जारी किया गया है और इसने पास/पीटीओ पर यात्रा अधिकार से संबंधित सभी पिछले निर्देशों का स्थान ले लिया है।







