DelhiE-PaperTop-5UTTARPRADESHजबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा,गोसलपुर पुलिस की कार्रवाई .दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने टोल नाके पर दबोचा1.30 करोड़ से अधिक कीमत का मादक पदार्थ जब्त,

 

जबलपुर यशभारत। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोसलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 9 क्विंटल के लगभग गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 30 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गोसलपुर टोल नाके के पास घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ा।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कंटेनर तथा आरोपियों के अन्य संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गोसलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी से तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका भी सामने आई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button