ईटखेड़ी इस्तमागाह की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की समीक्षा बैठक , कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद, यातायात, सुरक्षा के इंतजामों के साथ मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर हुई चर्चा

ईटखेड़ी इस्तमागाह की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की समीक्षा बैठक
कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद, यातायात, सुरक्षा के इंतजामों के साथ मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर हुई चर्चा
भोपाल,यश भारत। ईटखेड़ी इस्तमागाह में जिला प्रशासन और इस्तमागाह कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एसपी देहात पंकज कुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान इस्तमागाह परिसर की व्यवस्थाओं यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी भी कलेक्टर को दी गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव और आवश्यक प्रबंधों को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही इस्तमागाह पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों और इस्तमागाह कमेटी के सदस्यों ने आपसी तालमेल के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू रखने और आवश्यक सुधार करने पर चर्चा की।







