युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला बचपन का दोस्त गिरफ्तार, CDR से हुआ खुलासा

मंडला l मंडला जिले की नैनपुर पुलिस ने 22 वर्षीय सपना ठाकुर की मौत के मामले में उसके बचपन के दोस्त अवकाश हेडे को पकड़ा है। उस पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। सपना का शव 20 अक्टूबर को बालाघाट जिले के पादरीगंज में वेनगंगा नदी में मिला था। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के सबूत नहीं मिले हैं। सपना समनापुर की रहने वाली थी और मक्के के पोस्ट ऑफिस में काम करती थी।
वह 16 अक्टूबर को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने नैनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नैनपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश रावत ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) और पूछताछ के आधार पर अवकाश हेडे की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और उसका मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
– की संख्या बढ़ने से बसों पर निर्भरता और महंगे किराए की समस्या गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि मंडला फोर्ट स्टेशन पर उपलब्ध रेलवे संसाधनों का उपयोग यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए और पंचवैली एक्सप्रेस के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए जल्द ठोस निर्णय लिया जाए।







